आदिवासी रैली में शराबी युवको ने मचाया उत्पात

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के गजरा-बहरा में रविवार की रात करीब 8 बजे आदिवासी समाज रैली निकाले हुये थे। इसी दौरान कुछ शराबी तत्वों ने शिवशक्ति सोडा सेंटर के ठेले को पलटा दिया, इसके पहले मारपीट कर आइस्क्रीम तक लूट लिये। पुलिस अपराध दर्ज कर रही है। इसकी पुष्टि टीआई थाना प्रभारी सरई प्रहलाद सिंह मस्कोले ने की है।

जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गजरा बहरा में आदिवासी समाज से जुड़े लोगों के द्वारा रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक बाईक से शिव शक्ति सोडा सेंटर के ठेला वाहन से टक्कर हो गई। जहां गुस्साएं युवको ने उत्पात मचाते हुये पहले ठेला संचालक के साथ मारपीट कर आइस्क्रीम लूटी गई और इसके बाद ठेले को पलटा दिया। घटना के समय स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि रैली में शामिल कुछ लोग बीच बचाव कर रहे थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि शराबी युवक नशे में धुत्त थे, किसी की बात नही मान रहे थे। पुलिस के सामने आने के बाद मामला शांत हुआ ।

Next Post

महानदी में अवैध रेत उत्खनन से पुल पर बढ़ा खतरा

Sun Aug 9 , 2026
  देवसर । महानदी में धड़ल्ले से हो रहे अवैध रेत उत्खनन का असर अब देवसर-पुरानी देवसर मार्ग पर बने महानदी पुल की सुरक्षा पर दिखाई देने लगा है। पुल के एक किनारे का बॉर्डर क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की चिंता बढ़ […]

You May Like