साईंखेड़ा: आज साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के पीपरपानी नर्मदा घाट पर नहाते समय एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश दलित, निवासी छेना कछार गांव, चीचली ब्लॉक, अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वह परिवार के सदस्यों के साथ नर्मदा घाट पर नहाने गया था।
आज सुबह नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही उसकी तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
