किसान कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच गिरने से राजीव सिंह सहित दर्जन भर नेता घायल

 

भोपाल,

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे सरकार के खिलाफ व्यापक धरना एवं घेराव कार्यक्रम किया जा रहा था। अचानक मंच गिरने से मंच पर आसीन वरिष्ठ नेताओं सहित एक दर्जन से अधिक नेतागण घायल हो गये।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन डॉ. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष एवं पूर्व संगठन प्रभारी राजीव सिंह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उन्हें सिद्धांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका आपरेशन चल रहा है। सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, रवि जोशी, महेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती रोशनी यादव, योगेश यादव, महेन्द्र जोशी, मानक अग्रवाल, यादवेन्द्र सिंह, जयश्री हरिकरण, शैलेन्द्र पटेल, विधायक भैरोसिंह बापू, रिंकी रघुवंशी, सहित दर्जन भर से अधिक नेताओं को भी चोटें आई हैं। जिन्हें सिद्धांता, स्मार्ट सिटी अस्पताल, 1250 अस्पताल, बंसल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल सिंह की खबर जैसे ही वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच रही है, सभी वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं।

Next Post

प्रदेश के हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रारंभ होगी व्यावसायिक शिक्षा

Mon Mar 10 , 2025
भोपाल, 10 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रत्येक बिंदु को ठोस तरीके से लागू किये जाने के प्रयास किये जा रहे है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में तेजी से बढ़ती हुई विश्व की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का किस […]

You May Like