ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए आज रविवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता शहर के पोलिंग बूथों पर जुटने लगे हैं। यह प्रसारण आज 26 अक्टूबर को होगा। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर में मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथ केन्द्रों पर देखा व सुना जाएगा।
वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ग्वालियर विधानसभा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर मंडल के बूथ क्रमांक 267 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।
