
छिंदवाड़ा। वनपरिक्षेत्र अमरवाड़ा के बीट सेजवाड़ा गांव में सियार के हमले से तकरीबन 11 लोग घायल हो गए है। जिन्में महिला, पुरूष और बच्चे शामिल है। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा हे। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार घायल अनुबाई के मुताबिक वह मवेशी छोड़ रही थी। इस दौरान
मक्के के खेत में से एक सियार ने आकर पैर पकड़ लिया। पैर पकड़ते ही महिला ने शोरगुल किया। जिसके बाद सियार ने एक के बाद एक 11 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सभी घायल है। पांच बच्चों में एक चार का मासूम भी शामिल है। वही 2 पुरूष और 4 महिलाएं शामिल है। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पहले अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी मरीजों का इलाज जारी है। फिलहार सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। वन रक्षक अंकित नेमा ने बताया कि अभी तक 11 लोगों का एक साथ काटने का मामला सामने नहीं आया है। सियार ने एक के बाद एक लोगों को हमला किया है। एक स्वस्थ सियार ज्यादा से ज्यादा दो या तीन लोगों पर ही हमला कर पाता है। सियार के काटने के प्रवृत्ति से अंदाज लगाया जा रहा है वह पागल किस्म का है। दूसरी बात यह है कि गांव में घुसकर इतने लोगों को घायल किया है। जबकि आमतौर पर सियार गांव में बहुत कम ही धुसते है।
ये है घायल
घायलों में बलिया बाई पति सुखराम सिरसाम उम्र 4 साल, सुखराम पिता साने सिरसाम उम्र 50 साल, सशीला पति लखन परतेती उम्र 60 साल, राजकुमारी पति प्रवेश धुर्वे उम्र 14 साल, प्रेम कुमारी पति धनसिंग अहके उम्र 16 साल, प्रमीला पिता दशरथ सिरसाम उम्र 11 साल, रामकली पति नन्हेजी धुर्वे उम्र 50 साल, मनीष पिता ग्यासलाल उम्र 13 साल, अनुबाई पति गनपत धुर्वे उम्र 55 साल, नीलम पिता रामभरोस धुर्वे उम्र 11 साल और बाबूलाल पिता गेंदलाल इनवाती उम्र 22 साल शामिल है।
