‘वतन वापसी योजना’ के तहत वेनेजुएलाई प्रवासियों की अमेरिका से वापसी

कराकास, 25 जून (वार्ता) अमेरिका से 203 वेनेजुएलाई प्रवासियों को ‘वतन वापसी योजना’ के तहत मंगलवार को स्वदेश लौटाया गया।

इस योजना का उद्देश्य वेनेजुएला सरकार की ओर से संकटग्रस्त नागरिकों की वापसी को सुगम बनाना है।

यहां के अधिकारियों ने बताया कि 168 पुरुषों, 29 महिलाओं और छह बच्चों का समूह साइमन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां उन्हें अधिकारियों ने स्वागत कर औपचारिकताएं पूरी कीं। यह उड़ान अमेरिका और वेनेजुएला के बीच समझौते के तहत अब तक की 37वीं वापसी है, जिसमें अमेरिका वेनेजुएलाई प्रवासियों को वापस भेजता है और वेनेजुएला उनकी पुनर्वास में मदद करता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह योजना लौटने वालों को पुनर्वास में मदद करने और सुरक्षित वापसी के उनके अधिकार की रक्षा के लिए सामाजिक नीतियों के माध्यम से सहयोग करती है।

Next Post

‘ईरान ने रश्त में ड्रोन को मार गिराया’

Wed Jun 25 , 2025
तेहरान, 25 जून (वार्ता) ईरान के वायु रक्षा बलों ने मंगलवार देर रात उत्तरी शहर रश्त में कई माइक्रो एरियल व्हीकल्स (एमएवी) का पता लगाया और उन्हें मार गिराया। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। गिलान प्रांत के सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के डिप्टी-गवर्नर अली […]

You May Like

मनोरंजन