311 एप पर 112 गंदे पानी और 80 लीकेज की शिकायत

इंदौर: नगर निगम 311 एप पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रहवासियों ने नर्मदा जल वितरण को लेकर गंदे पानी और लीकेज की शिकायत दर्ज की। उक्त शिकायतों का निगम के अधिकारियों ने निराकरण नहीं किया। इसके बाद भागीरथपुरा में कांड हो गया और अधिकारी 311 एप पर दर्ज शिकायतों की संख्या घटाने नजर आए।
नगर निगम में सीएम हेल्पलाइन को तरह ही महापौर हेल्प लाइन या निगम हेल्प लाइन 311 ऑनलाइन एप है। उक्त 311 एप पर पिछले दो महीनों में 350 से ज्यादा शिकायत सिर्फ नर्मदा जल वितरण की समस्या को लेकर की गई हैं।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रहवासियों ने गंदा पानी सप्लाई ,लीकेज और पानी नहीं आने के शिकायत निगम एप 311 पर दर्ज करवाई। इसमें से 112 शिकायत सिर्फ गंदा, बदबूदार और ड्रेनेज मिला पानी आने की गई है। साथ ही 80 शिकायत नर्मदा लाइन में लीकेज होने की भी की गई।शहर में 311 एप के लिए प्रचारित किया गया था कि उक्त एप पर शिकायत करने पर समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। 311 पर 112 गंदे पानी की शिकायत वाली संख्या बता रही है कि शहर में सिर्फ भागीरथपुरा ही नहीं, बल्कि शहर के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या से जनता परेशान है।

उक्त गंदे पानी की समस्या का निगम नर्मदा प्रभारी अधिकारियों ने निराकरण करने के बजाय अनदेखी की, जिसका नतीजा भागीरथपुरा कांड हो गया। निगम के नर्मदा प्रभारी , जो वर्षो से यहां टिके हुए हैं, उनके विषय में कई पार्षद वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक उन पर कोई कारवाई नहीं हुई।
आज सिटी बस कार्यालय में एक बात और देखने में आई कि निगम के दो बड़े अधिकारी 311 एप की शिकायतों संख्या को कम करते दिखाई दिए। ये आईसीसीसी कार्यालय में ऑपरेटरों को निर्देश दे रहे थे कि एक नया पेज बनाए, जिसमें हर जोन की शिकायत को उनके क्षेत्रीय नर्मदा अधिकारी को भेज दी गई। साथ ही झोन के नर्मदा उपयंत्री और सहायक यंत्री के खिलाफ लापरवाही और जिम्मेदारी तय कर उन पर दोषारोपण किया जा सके।

Next Post

162 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 21 टीमें मैदान में, 26 आईसीयू में

Thu Jan 1 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैले संक्रमण को लेकर बुधवार को भी सघन उपचार और सर्वे अभियान जारी रहा. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया है. कलेक्टर के निर्देश पर संक्रमण फैलने की आशंका वाले आसपास के क्षेत्रों को भी कवर करते हुए 21 मेडिकल […]

You May Like