ग्वालियर: मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अजाक्स पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांताध्यक्ष वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय अध्यक्ष इंजी. केबी दोहरे, संभागीय संरक्षक शांतिप्रकाश राजौरिया, संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. आरएस दोनेरिया (एसडीओ), संभागीय महासचिव विनोद दोहरे, हेमसिंह नार्वे, जीएस गौतम, जिला महासचिव फूल सिंह बमरौलिया, सहायक संचालक वित्त सीएल शाक्य, एडवोकेट दीपक सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे। इस दौरान संतोष वर्मा ने विनोद दोहरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
