खेत में टूटा बिजली का तार बना काल! करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय किसान की मौत

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के महुडिय़ा गांव स्थित खेत में करंट लगने से अशोक राठौड़ पिता रमेश राठौड़ निवासी कराडिया महाराज की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अशोक खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान छांव में बैठने के लिए जाली के पास पहुंचे, जहां बिजली के खंभे से टूटा तार लगा हुआ था। जाली में करंट फैलने से वे उसकी चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों को जानकारी मिलने पर उन्हें जाली से अलग कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली के तार की समय पर मरम्मत नहीं होने को लेकर विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Next Post

रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन 

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर,  पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार को ‘प्रयोगशाला से युद्धक्षेत्र तक’ विषय पर एक दिवसीय एमएसएमई रक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन और एमएसएमई काउंसिल कमेटी के सहयोग से हुए सम्मेलन में रक्षा उत्पादन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने […]

You May Like