उसने वादा किया, फिर मुकर गई…प्रेमी ने दे दी जान

गुना: कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौदा में प्रेम प्रसंग में मिली असफलता के बाद एक 28 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिपरौदा निवासी राजेश पुत्र मुन्ना शिवहरे का पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। परिजनों ने बताया कि युवती पहले विवाह के लिए पूरी तरह सहमत थी, लेकिन हाल ही में उसने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया।

चर्चा है कि युवती ने संभवतः किसी दबाव में आकर यह फैसला लिया, जिससे राजेश गहरे मानसिक तनाव में आ गया था। इसी हताशा में रविवार सुबह करीब 7 बजे राजेश ने गाँव के पास नदी के किनारे जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब एक परिचित ने उसे अचेत अवस्था में देख परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है।

Next Post

बड़ा तालाब संरक्षण: तालाब के कैचमेंट एरिया से हटेगा अतिक्रमण, कल और 10 अप्रैल की तारीख तय

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल: राजधानी में बड़ेे तालाब के कैचमेंट एरिया में सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी. यह निर्णय कैचमेंट के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कीे बैठक में लिया गया. इस बैठक में टास्क फोर्स में शामिल जिला प्रशासन से आईएएस एडीएम सुमित पाण्डे, अंकुर मेश्राम, नगर निगम, एनजीटी, […]

You May Like