वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले में 32 नागरिकों के मारे जाने पर क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा

हवाना, 05 जनवरी (वार्ता) क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान मारे गये 32 स्वदेशी नागरिकों के सम्मान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

श्री डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये।

राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी वीरता क्यूबा के लोगों की एकता और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

श्री डियाज-कैनेल के अलग से जारी एक आदेश में सोमवार से मंगलवार तक दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। इस दौरान देश की सभी सरकारी इमारतों और सैन्य संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रदर्शनों और उत्सव संबंधी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

Next Post

ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से जरूरी: ट्रंप

Mon Jan 5 , 2026
वाशिंगटन, 05 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फिर दोहराया कि अमेरिका को रणनीतिक दृष्टिकोण के मद्देनजर ग्रीनलैंड की आवश्यकता है। विमान एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती मौजूदगी के […]

You May Like