सीएम डॉ मोहन यादव के दौरे की तैयारियां पूरी

बड़वानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित बड़वानी जिले के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पूर्व शुक्रवार को जिला पुलिस द्वारा व्यापक कारकेड रिहर्सलऔर सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव का यह दौरा जिले के ग्राम कलाल्दा (गायत्री धाम, थाना सेंधवा ग्रामीण) और ग्राम अजगरिया (थाना वरला) में प्रस्तावित है। इस वीआईपी दौरे को पूर्णत: सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद की विशेष उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा की गई।

हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक रिहर्सल

रिहर्सल के दौरान डीआईजी सिमाला प्रसाद की अगुवाई में हेलिपैड से लेकर दोनों कार्यक्रम स्थलों तक मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान डीआईजी ने स्वयं प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचकर तैनात पुलिस कर्मियों से सीधी चर्चा की और सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।

सख्त निर्देश और सुरक्षा के कड़े बिंदू

कारकेड रिहर्सल से पूर्व आयोजित ब्रीफिंग में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने समस्त पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और गंभीरता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात प्रबंधन

वीआईपी आवाजाही के दौरान नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक रूट और सुचारू टै्रफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

आपातकालीन तैयारियां

किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए (क्यूटीआर) मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड को तैनात किया है।

इस अवसर पर प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, एसडीओपी राजपुर बीएल अटोदे, डीएसपी महिला सुरक्षा कैलाश चौहान, डीएसपी अजाक निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक गजेन्द्रसिंह निंगवाल एवं रजनी भार्गव, तथा थाना प्रभारी वरला नारायण रावल, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चांगोड और सूबेदार अलका वास्केल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

कांग्रेस ने संविधान की मर्यादा को किया सबसे अधिक तार-तार : नितिन नवीन

Sat Oct 24 , 2026
रांची, 24 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जब विपरीत परिस्थिति में बंगाल जीत सकते हैं, झारखंड तो हमारा गढ़, जिस दिन ठान लिया जीतने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। रांची में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल […]

You May Like