महाबोधि महोत्सव: सांची में चार ट्रेनों को दिया गया अस्थाई ठहराव

सांची। पर्यटन स्थल सांची में चेतियगिरी विहार की 73वीं वर्षगांठ और 29 से 30 नवम्बर 2025 तक महाबोधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान सांची आने वाले श्रृद्धालुओं, यात्रियों की सुविधा के लिए 29 तथा 30 नवम्बर को दो दिवस के लिए सांची रेल्वे स्टेशन पर चार ट्रेनों का दो मिनिट का अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया गया है। इनमें ट्रेन नम्बर 12615, 12616, 18237 तथा 18238 ट्रेन का सांची रेल्वे स्टेशन पर दो मिनट के लिए अस्थायी ठहराव रहेगा।

Next Post

सरकार की भावना सबको साथ लेकर चलने की लेकिन कानून हाथ में लेने पर छोड़ेंगे नहीं: यादव

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल। रायसेन जिले में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के आज पुलिस के हत्थे चढ़ने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुशासन सरकार की पहचान है और कोई भी अगर कानून को अपने हाथों में लेगा तो सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं […]

You May Like