किसान बोले साहब पांच बोरिया चाहिए यूरिया, परासिया मार्ग किया चक्का जाम 

छिंदवाड़ा. पूरे जिले में युरिया के लिए हाहाकार मचा हुआ है यूरिया वितरण केन्दों के बाहन किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही है. पिछले एक माह से किसान यूरिया के लिए परेशान हो रहे हैं. आज परासिया रोड़ पर स्थित खाद वितरण केन्द्र में हजारों की संख्या में किसान पहुंच गए. किसानों को यूरिया नही मिलने से नाराज किसानों ने परासिया -छिंदवाड़ा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और प्रति किसान पांच बोरी युरिया देने की मांग करते रहे. वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे , परासिया विधायक सोहन बाल्मिकि और नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो भी किसानों के सर्मथन में वहां पहुंचे और अधिकारियों से किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की. बता दे कि पिछले एक माह से पूर्व से पूरे जिले में यूरिया के लिए हहाकार मचा हुआ है. किसानों को पर्याप्त यूरिया नही मिल पा रही है जिसके चलते आए दिन तहसील स्तर पर भी किसानों के द्वारा चक्काजाम और हंगामा करने की बात समने आ रही है. आज भी परासिया रोड़ स्थित यूरिया वितरण केन्द्र में लगभग दो हाजार किसान यूरिया लेने के लिए पहुंच गए. लेकिन यूरिया वितरण केन्द्र में किसानों के लिए व्यवस्थाएं नही होने पर किसान भड़क गए और किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. किसान प्रशासन ने प्रति व्यक्ति पांच बोरी यूरिया दिलाने की मांग करते रहे.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधायक, ननि अध्यक्ष पहुंचे ००००००

इधर किसानों के द्वारा चक्काजाम करने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो अपने सामर्थकों के साथ वहां पहुंचे और किसानों का समर्थन कर अधिकारियों से चार्चा की, श्री मांगो ने अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह और एसडीएम सुधीर जैन से चर्चा कर किसानों के लिए पर्याप्त यूरिया की व्यवस्था करने की मांग की. वही कुछ देर बाद वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और परासिया विधायक सोहन बाल्मिक साहित अन्य कांग्रेस किसान नेता भी वहां पहुंच गए. सभी पदाधिकारियों ने किसानों को यूरिया मिल सके इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस के पदाधिाकरयों ने जिला प्रशासन और भाजपा के नेताओं को घेरते हुए कहा कि प्रशासन और भाजपा के नेताओं ने पिछले एक महीने में कई ऐसे बयान जारी किए जिसमें उन्होंने कहा कि यूरिया की कहीं कमी नहीं है. लेकिन हकीकत सड़क पर नजर आई, किसान एक महीने से हजारों किसान विक्रय केदो के बाहर खड़े नजर रहे है. भाजपा सरकार किसानों के लिए पर्याप्त यूरिया की व्यवस्था करने में नाकाम साबित हो रही है.

Next Post

पोलायकलां सीएमओ को कारण बताओ नोटिस 

Mon Aug 18 , 2025
शाजापुर।सोमवार को विभागीय समन्वय एवं समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग शिकायतों के निराकरण पर ध्यान केन्द्रित करें. शिकायतों का सही निराकरण पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर […]

You May Like