फरारी के दौरान कुख्यात बदमाश ने गुर्गों के साथ की बमबाजी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में बीती रात फरारी के दौरान एक कुख्यात बदमाश ने गुर्गों के साथ मिलकर एक घर में बमबाजी कर दी। बम घर के मीटर में टकराने के बाद फट गया। जिससे मीटर क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली गुल हो गई इसके बाद बदमाश मकान मालिक को धमकाने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप साहू निवासी महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह घर पर था तभी घर के बाहर हल्ला होने की आवाज आने लगी तो घर से बाहर निकल कर देखा तो 2 मोटर साईकिल पर कुल 6 लोग थे, जिनमे से समीर श्रीवास, निक्की ठाकर, गुल्लु और दुर्गेश चौधरी पहचान के थे जबकि दो अज्ञात थे। सभी उसका नाम लेकर गालीगलौच करने लगे।

इसके बाद समीर श्रीवास एवं निक्की ठाकुर ने अपने पास रखे हुये सुअरमार बम से उसके घर के ऊपर हमला किया। सुअर मार बम घर के बिजली के मीटर में लग गए और फूट गए। जिससे मीटर टूट गया और घर की बिजली चली गई। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
एक दर्जन से अधिक अपराध है दर्ज, चाकूबाजी मेें है फरार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महाराजपुर में बमबाजी करना वाला निक्की ठाकुर का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। वे गोरखपुर और अधारताल में सक्रिय है और वारदातों को अंजाम दे रहा है। गोरखपुर थाना अंतगत रामनगर में एक सप्ताह पहले निक्की ने चाकूबाजी की थी। जिस पर उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

इस प्रकरण में वे फरार है। गोरखपुर थाने मेंं उसके खिलाफ नौ अपराध दर्ज है। जबकि रांझी व अन्य थानों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। फरारी के दौरान ही उसने महाराजपुर में बमबाजी की। अभी हाल मेें उसकी गुंडई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमेें वे एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करते नजर आ रहा है

Next Post

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन

Tue Dec 30 , 2025
ढाका, 30 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और तीन दशकों से अधिक समय तक देश के राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहीं बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उनके बेटे तारेक रहमान, जो स्वेच्छा से ब्रिटेन में निर्वासन […]

You May Like