आबकारी दुकान पर शराब टीम का छापा 

टीकमगढ़। मंगलवार को आबकारी विभाग की उड़न दस्ता टीम ने पुराना बस स्टैंड रोड स्थित शराब दुकान पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि दुकान पर रेट सूची नहीं लगाई गई थी।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे के अनुसार, दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि देशी, अंग्रेजी शराब और बियर प्रिंट रेट से 20 से 30 रुपए अधिक में बेची जा रही थी।

आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को फटकार लगाई है। अधिकारियों ने जिले की अन्य दुकानों की भी जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में शराब ठेकेदार परशुराम शिवहरे का कहना है कि यह विभाग की नियमित कार्रवाई है और दुकान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि रेट सूची लगाने के निर्देश मिले हैं। जानकारी में पता चला है कि लंबे समय से जिले की शराब दुकानों में देसी अंग्रेजी शराब और बियर प्रिंट रेट से अधिक पर बेची जा रही है।

Next Post

सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर खण्डेलवाल ने की युवा मोर्चा से चर्चा

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश टोली के साथ बैठक कर आगामी सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश […]

You May Like