ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत 

भोपाल। राजधानी भोपाल के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर एक स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रोक दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था, कि मृतिका के सर के कई हिस्से हो गए , मृतिका की पहचान रश्मि देवी अहिरवार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शारदा विहार कॉलोनी की रहने वाली थीं। हादसा इतना भीषण था परिजनों के मुताबिक, ट्रक ने स्कूटी को ओवरटेक करते समय चपेट में ले लिया था। सिर में गंभीर चोट लगने से रश्मि की तत्काल मौत हो गई। रश्मि सोमवार शाम बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। करीब 6:30 बजे यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद एक युवक ने मृतका के फोन से उनके पति सुरेंद्र कुमार अहिरवार को सूचना दी।

सुरेंद्र ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक ने स्कूटी को ओवरटेक किया और रश्मि ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सीसीटीवी फुटेज में ट्रक की लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक के नंबर की शिनाख्त की जा रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Next Post

अप्राकृतिक कृत्य करने का विरोध करने पर  बुजुर्ग की हत्या

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट अंतर्गत ग्राम खैरी क्षेत्र रिंग रोड के पास एक बुजुर्ग की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी अप्राकृतिक कृत्य करने और इसका […]

You May Like