पंचांग 04 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 13 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल चर्तुदशी भौमवासरे रात 9/33, रेवती नक्षत्रे दिन 11/49, वज्र योगे दिन 4/1, गर करणे सू.उ. 6/30, सू.अ. 5/30, चन्द्रचार मीन दिन 11/49 से मेष, पर्व- श्री वैकुण्ठ चर्तुदशी, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 04 नवम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में सुधार होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा, वाहन पशु आदि से लाभ होगा, आर्थिक क्षेत्र में कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, प्रियजनों के कारण कार्यो में हानि हो सकती है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का वाहन पशु आदि का लाभ प्राप्त होगा, भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को वाणी कठोरता के कारण विवादों का सामना करना पड़ सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कार्यो में योजनायें बाधित होंगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्र में हानि हो सकती है.
—————————————————
आज का भविष्य-़़़़मंगलवार 04 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल –
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, परोपकारी, बुद्धिमान, परिश्रमी, और प्रगतिशील होगा, शिक्षा में अग्रणी रहेगा, अनेक विद्याओं का ज्ञाता होगा, उदर रोग एवं चर्मरोग से कष्ट होगा, माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————
मेष- समय देखकर अपने कार्य में बदलाव करेंगे, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शुभ संदेश मिलेगा.
वृषभ- पारिवारिक समस्या के समाधान के आसार बनेंगे, छोटी सी बात पर उत्तेजित न हों, संयम एवं सतर्कता से काम लें, लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है.
मिथुन- यात्रा में समय और धन की बर्बादी होगी, विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी.
कर्क- कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा प्रस्ताव मिल सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें, आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी, दस्तकारी कार्यो में खर्च होगा.
सिंह- विदेश यात्रा या दूर की यात्रा का प्रोगाम बन सकता है, संतान के संबंध में सुधार होगा, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा.
कन्या- दूसरों के दुख दर्द में साथ देकर मानसिक प्रसन्नता मिलेगी, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा.
तुला- जोखिम के कार्यो से दूर रहें, चापलूस लोगों के कारण परेशानी होगी, धन मान-सम्मान की वृद्धि होगी, उपहार आदि मिलने का योग है.
वृश्चिक- बच्चों के कैरियर और पढ़ाई की चिन्ता रहेगी, शांति से अच्छे समय का इन्तजार करें, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपको किसी के सामने नीचा देखना पड़े.
धनु- अति उत्साह में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं,नौकरी में पदभार बढेगा, आत्मविश्वास बना रहेगा, किसी नये कार्य की शुरूआत होगी.
मकर- साझेदारी में मनमुटाव के कारण कार्य छोडऩे का मन बन सकता है, नये संपर्क बढ़ेेंगे, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, व्यर्थ की परेशानी होगी.
कुम्भ- कार्यस्थल पर कुछ कठोर निर्णय लेना पड़ेेंगे, कार्य की अधिकता रहेगी, साझेदारी के कारण कार्यो में विशेष सतर्कता रखें, राजनैतिक व्यस्तता बनी रहेगी.
मीन- महत्वपूर्ण कार्यो में दुविधा की स्थिति नुकसानदायी रहेगी, पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, परिश्रम अधिक करना होगा, अतिथि आगमन हो सकता है.
—————————————————
व्यापार भविष्य:
कार्तिक शुक्ल चर्तुदशी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से उड़द, गेहॅू, मोट, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी, रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, के भाव में साधरण तेजी होगी. भाग्यांक 1552 है.
—————————————————
