राजगढ़: जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने सीएमएचओ के रिश्वत मामले में ट्रैप होने और बहाल होने को लेकर जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बहन जी, अब जितना वक्त निकाल लिया निकाल लिया, अब तो शर्म करो. आपके बच्चे, पति और घर वाले भी क्या कहते होंगे कि तुम पकड़ी गई हो फिर भी वहीं बैठी हो. हमारे घर में ऐसी बात हो जाए तो हम सिर ऊंचा नहीं कर सकते.प्रदर्शन के दौरान नियम विरुद्ध बनाए गए सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा पर भी कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए और पूरे स्वास्थ्य विभाग की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा की पैसे लेते हुए वीडियो है. डॉ रजनीश और अवैध वसूली की शिकायत भी फिर भी जमा है.
मंत्री टेटवाल पर आरोप लगाए
जिले में रिश्वतखोरी में लोकायुक्त ट्रैप हुई डॉ. शोभा पटेल को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने सीधे मंत्री गौतम टेटवाल पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है. आरोप लगाते हुए इंकाजनों ने कहा कि सामने आई नोटशीट में खुलासा हुआ है कि डॉ. शोभा पटेल को राजगढ़ का सीएमएचओ बनाने के लिए मंत्री गौतम टेटवाल ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव को अनुशंसा भेजी थी.
इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जो रिश्वतखोरी स्वास्थ्य विभाग में चल रही थी, उसका सीधा संबंध मंत्री के संरक्षण से है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने कहा कि 17 अप्रैल को लोकायुक्त द्वारा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई अधिकारी को तत्काल सस्पेंड तक नहीं किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार एक ट्रैप अधिकारी पर इतनी मेहरबान क्यों रही? काम कैसे कर रही हे पद पे, अगर नहीं हटाया गया तों बड़ा आंदोलन होगा.
