चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं, खाद्य तेलों के भाव टूटे

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि गेहूं और खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत पांच रुपये बढ़कर 3,823 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ और 2,853 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटा छह रुपये महंगा हुआ। दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल औसतन 107 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल 99 रुपये और मूंग दाल 68 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही। चना दाल की कीमत 42 रुपये और उड़द दाल की 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 60 रिंगिट टूटकर 3,990 रिंगिट प्रति टन रह गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.55 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 85 रुपये और पाम ऑयल की 82 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। मूंगफली तेल 66 रुपये और सरसों तेल 56 रुपये सस्ता हुआ। वनस्पति 47 रुपये और सोया तेल 40 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 90 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी भी 24 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

Next Post

आईटीसी का शेयर दो दिन में 13 फीसदी टूटा

Fri Jan 2 , 2026
मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) पान मसाला और सिगरेट-बीड़ी पर 01 फरवरी से उपकर, कर और सीमा शुल्क बढ़ाने संबंधी अधिसूचनाओं के बाद एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का शेयर दो दिन में 13 फीसदी से अधिक टूटकर 35 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। आईटीसी देश की सबसे बड़ी सिगरेट […]

You May Like

Play sound