इजराइली रक्षा बलों ने खान यूनिस में हमास पर हमले का किया दावा

यरूशलम, 13 मई (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने खान यूनिस शहर में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास पर हमला करने का दावा किया है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ समय पहले, आईडीएफ ने खान यूनिस के नासिर अस्पताल में स्थित एक कमांड एवं नियंत्रण केंद्र में काम कर रहे महत्वपूर्ण हमास आतंकवादियों पर सटीक हमला किया। इस परिसर का उपयोग आतंकवादी इजरायली नागरिकों एवं आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए कर रहे थे।”

इज़रायली सेना के अनुसार, हमले से पहले नागरिकों को होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने की दिशा में कदम उठाए गए थे।

गौरतलब है कि 18 मार्च की रात को, इज़रायली रक्षा बलों ने गाजा पर फिर से हमला शुरू किया। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमले इसलिए जारी हैं क्योंकि हमास ने युद्ध विराम को आगे बढ़ाने और बंधकों को मुक्त करने की अमेरिकी योजना को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

 

Next Post

पाकिस्तानी जेलों से 330 अफगान कैदियों को रिहा किया गया

Tue May 13 , 2025
काबुल, 13 मई (वार्ता) पाकिस्तान में कैद कुल 330 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें उनके वतन वापस भेज दिया गया है। शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 330 कैदियों को […]

You May Like