पाकिस्तानी जेलों से 330 अफगान कैदियों को रिहा किया गया

काबुल, 13 मई (वार्ता) पाकिस्तान में कैद कुल 330 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें उनके वतन वापस भेज दिया गया है।

शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 330 कैदियों को रिहा किया। मंत्रालय ने बताया कि ये बंदी पिछले सप्ताह दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा के जरिये अफगानिस्तान लौट आये।

पिछले एक साल में पाकिस्तान ने जेलों में बंद हजारों अफगानिस्तानियों को रिहा किया है और उन्हें वापस अफगानिस्तान भेजा है। लगभग 70 लाख अफगानिस्तानी शरणार्थी, जिनमें से अधिकांश बिना दस्तावेज के गये प्रवासी हैं, वर्तमान में विदेश में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश अफगानिस्तान के पड़ोसी देश ईरान और पाकिस्तान में रह रहे हैं।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार लगातार अफगानिस्तानी शरणार्थियों से विदेश में शरणार्थी के रूप में रहना बंद करने और अपने युद्ध-ग्रस्त देश के पुनर्निर्माण में योगदान देने के लिए स्वदेश लौटने का आह्वान कर रही है।

Next Post

CBSE रिजल्ट में सेंट एन्स, शारदा विद्या मंदिर और डीब्ल्यूपीएस रहे अव्वल

Tue May 13 , 2025
सीहोर। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें सीहोर के सेंट एन्स स्कूल में कक्षा 10वीं का 100% और 12वीं का 93% परिणाम रहा। 10वीं में प्रियांशु सोमवंशी ने 94.2%, अभिराज कुमार ने 89.8%, और अर्थ जैन ने 89% अंक प्राप्त किए। 12वीं में […]

You May Like