ट्रेन पर पथराव करने वाले गिरफ्तार 

जबलपुर। निजामुद्दीन के लिए जबलपुर से रवाना हुई महाकोशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुए पथराव पर आरपीएफ, घमापुर और अधारताल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक आरोपी युवक को पकड़ा है। आरपीएफ के पास इसकी सूचना आई थी। आरपीएफ का दावा है कि इस क्षेत्र में कई बार पथराव के हालात बने हैं, जिससे इस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव खार्ब ने बताया कि रेल मंत्रालय से 18-30 पर महाकोशल एक्सप्रेस पर पथराव किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम सहित घमापुर और अधारताल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस छानबीन में मौके पर तीन लोग लाइन के किनारे शराब पीते मिले थे। इनसे पूछताछ की गई थी तो उनमें से एक युवक ने स्वीकार किया था कि उसने ट्रे्न के जनरल कोच पर पत्थर चलाए थे।

Next Post

आयुष्मान भारत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार

Fri Dec 26 , 2025
लखनऊ, 26 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। भुगतान व्यवस्था और शिकायत निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह […]

You May Like

मनोरंजन