
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत एमपीआईडीसी के चनाटोरिया टोल टैक्स के नजदीक इंदौर से सतना की ओर जा रही चार्टड बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.जिसमें 18 यात्री सवार थे. सानौधा पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 5 बजे इंदौर से सागर होते हुए सतना की ओर जा रही चार्टड बस चनाटोरिया टोल टैक्स के पहले ओवरटेक कर रहे कंटेनर से बचने के चक्कर में सडक़ किनारे पलट गई. चालक धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि सडक़ के एक ओर खड़े वाहनों और कंटनेर के ओवरटेक करने के कारण बस पलट गई थी. सभी यात्री सुरक्षित है.
