नरसिंहपुर, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में महाकुंभ से लौटते समय ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सालीचैका रेलवे स्टेशन से लगे अर्जुन गांव के पास रेलवे लाईन के किनारे मिले शव की पहचान सूरज झरबडे (35) निवासी टीटी नगर हुजूर भोपाल के रुप में हुई है। वह कल महाकुंभ से लौटते समय ट्रेन से गिर गया
था। भीड के कारण उसकी पत्नी दूसरे डिब्बे में बैठ गई थी। वह भोपाल अपने घर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि परिवारजनों को जानकारी मिलने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाही पूरी की जाएगी।
Next Post
बदमाशों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली
Wed Feb 19 , 2025
भिण्ड, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक पूर्व सरपंच को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहगांव थाना क्षेत्र में अमायन मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने परघना पंचायत के पूर्व सरपंच कप्तान सिंह पर कल फायरिंग […]

You May Like
-
3 months ago
त्योहारों पर ड्रोन से होगी चौबीसों घंटे निगरानी
-
1 year ago
एरोड्रम थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
-
7 months ago
मेडिकल में खून का सौदा: तीन दलाल गए जेल
