
सिंगरौली। नपानि आयुक्त सविता प्रधान ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कड़ा रूख अपनाते हुये एक स्वच्छता निरीक्षक को जहां निलंबित कर दिया है, वहीं दूसरे प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक का अनिवार्य सेवा निवृत्त का फरमान सुना दिया है। आज आयुक्त ने स्वच्छता विभाग की गहन समीक्षा भी की।
आयुक्त ने स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी को निलंबित करने के निर्देशित किया। वहीं प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कैलाश शाह को कार्य प्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं होने की दशा में अनिवार्य सेवा निवृति करने साथ ही आयुक्त ने शहर में कचरे के समुचित उठाव में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर सीटाडेल कंपनी के मैनेजर को 7 दिवस के अंदर कार्य में सुधार नहीं होने पर कंपनी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए गये।
भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त: सविता
आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर मीटिंग में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को आयुक्त ने निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करें और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपायुक्त आरपी बैस, हेल्थ ऑफिसर बीजी चतुर्वेदी, सभी स्वच्छता निरीक्षक, सीटाडेल एवं आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
