मैहर जिले के ताला में महिला मजदूर के साथ दरिंदगी कर कुएं में फेंका

सतना: मजदूरी कराने के नाम पर महिला को सीधी जिले से बुलाया गया और उसके साथ दरिंदगी करने के बाद कुएं में फेंक दिया गया. घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज रीवा में जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के एक गांव की निवासी महिला मजदूरी करने के लिए रीवा आई थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे संपर्क करते हुए मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में काम दिलाने का झांसा देकर उसे बुला लिया.

लेकिन वहां पर महिला को एकांत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी शुरु कर दी. दरिंदगी को अंजाम देने के बाद महिला को कुएं में फेंक दिया गया. महिला रात भर कुएं में पड़ी मदद की गुहार लगाती रही. सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने उसे कुएं में पड़े देखा तो घटना की सूचना डायल 100 को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया. महिला ने पुलिस को बताया कि राज नामक व्यक्ति उसे मजदूरी के बहाने लेकर आया था. लेकिन एकांत में ले जाकर आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसका मोबाइल और पैसे छीनने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया.

Next Post

महिला अध्यक्ष को धमकाने वाला सीईओ हिरासत में लिया गया

Sat Apr 19 , 2025
सतना: मैहर जिले की अमरपाटन जनपद पंचायत की महिला अध्यक्ष को फोन पर धमकी देना वहां के सीईओ के लिए खासा भारी पड़ता नजर आने लगा है. जनपद अध्यक्ष की शिकायत पर गुरुवार रात में ही एक ओर जहां सीईओ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया वहीं दूसरी ओर […]

You May Like

मनोरंजन