धरातल पर दिखे किसान कल्याण, 2026 के आयोजन को लेकर सीएम ने तय किए लक्ष्य

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष 2026 के लक्ष्य केंद्रित एवं सुचारू आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष केवल औपचारिकता न रहकर धरातल पर किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का माध्यम बने।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम तय समय-सीमा में, स्पष्ट लक्ष्यों के साथ और परिणामोन्मुखी तरीके से आयोजित किए जाएं।डॉ यादव ने जिलावार कार्ययोजना तैयार कर उसकी नियमित समीक्षा करने, किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने और योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के माध्यम से प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया है।

Next Post

हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेल मार्ग पर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी रेलगाड़ियां

Sat Jan 31 , 2026
बीकानेर, 31 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ -गोगामेड़ी रेल खंड पर सभी यात्री, मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगीं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के […]

You May Like

मनोरंजन