रुपये में 45 पैसे की बड़ी गिरावट, फिर 91 प्रति डॉलर की ओर

मुंबई, 16 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 44.75 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.7875 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार तीसरी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर 14 जनवरी को यह 11 पैसे की गिरावट के साथ 90.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। तीन दिन में यह 61.25 पैसे लुढ़क चुकी है।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा यह 3.50 पैसे उतरकर 90.3750 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गयी। एक समय यह 90.89 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव पड़ा।

 

Next Post

चावल मजबूत; चीनी, दालों में नरमी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा। चीनी और दालों की कीमतों में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 […]

You May Like