दतिया में उपचुनाव प्रभारी सांसद भारत सिंह ने कुशवाह, बाल्मिक, मांझी समाज के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठजनों के साथ किया संवाद

दतिया। विधानसभा उपचुनाव प्रभारी सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दतिया में कुशवाह, बाल्मीक, मांझी सहित अन्य समाज के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठजनों के साथ बैठक में संवाद कर कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने सभी समाजों, गांवों और शहरों से चुनाव में वोट तो खूब मांगे, लेकिन उसका मूल्य कभी नहीं चुकाया। भाजपा ने सभी सामाजिक संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया है। साथ ही गांवों, शहरों को विकास की सौगात देकर वोटों का मूल्य चुकाया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ विरासत और वंशवाद को आगे बढ़ाया है। इस बार भाजपा ने दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपने जमीनी कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। हम सभी को उन्हें भारी बहुमत के साथ विजयी बनाना है। यह चुनाव बातों का नहीं विकास का चुनाव है।

सांसद भारत सिंह ने कहा कि चुनावों में कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ वोट लेने तक होता है। वे चुनाव जीतकर घरों में बैठ जाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा मैदान में होती है, भाजपा का जनप्रतिनिधि सेवक बनकर अपनों के बीच होता है, भाजपा सरकार विकास कार्य कराती है। कांग्रेसी सिर्फ वोट मांगने आते हैं, लेकिन भाजपा हर सुख-दुख में जनता के बीच होती है। कांग्रेस ने कभी समाजों का हित नहीं किया। संसद से लेकर विधानसभा तक वे आरक्षण का विरोध करते रहे, लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने हमेशा से आरक्षण लागू करने की बात कही।

बैठक व जनसभा में शेरू कुशवाहा, कालीचरण कुशवाह, सरमन कुशवाह पार्षद, अजय कुशवाह, रामलखन कुशवाह जिला पंचायत सदस्य नरवर, भूपेंद्र कुशवाह, कोमल कुशवाह, ज्ञान सिंह कुशवाह, शेरू कुशवाह उपस्थित रहे।

Next Post

आईटी, बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली से सेंसेक्स 238 अंक टूटा

Tue Jul 21 , 2026
मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली का जोर रहने के घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे और बीएसई का सेंसेक्स 238 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 238.41 अंक (0.31 प्रतिशत) टूटकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 […]

You May Like