दमोह के राजनगर तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी

*दमोह*। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत भैरोबहर-राजनगर स्थित बुंदेला बाबा मंदिर के पास सोमवार शाम तालाब में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

मंदिर में भंडारे में पहुंचे लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और डायल-112 व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एएसआई अक्षेंद्रनाथ, प्र.आरक्षक रामकुमार, रूपेश, हेमराज,एसडीईआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची.शव को बाहर निकलवाकर पहचान के लिए कटनी पुलिस को सूचित किया गया.घटनास्थल से युवती की स्कूटी, मोबाइल फोन, युवती की चप्पल और एक युवक की चप्पल बरामद हुई। स्कूटी की डिग्गी में मिले पर्स से मृतका की पहचान सत्या पिता कैलाश, उम्र 20 वर्ष, निवासी कटनी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि युवक भी साथ में आया था, जो लापता है। मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम पुनः राजनगर तालाब में उतरकर तलाश करेगी।

Next Post

हटा के अनुज अहिरवार बने खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रदेश में 9वां स्थान

Mon Jun 22 , 2026
*दमोह*। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में दमोह जिले के हटा गांधी वार्ड निवासी अनुज कुमार अहिरवार पिता मनसुख लाल अहिरवार का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। अनुज ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। अनुज का कहना है कि उनकी इस सफलता में […]

You May Like