रेलवे स्टेडियम में होने वाली पीईटी परीक्षा स्थगित

जबलपुर: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पश्चिम मध्य रेल द्वारा केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना लेवल-1 के तहत रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश और रेलवे स्टेडियम मैदान में जलभराव के कारण दौड़ के लिए मैदान सुरक्षित एवं सुविधाजनक नहीं है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार पिट की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही अलग से आधिकारिक माध्यमों से की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख और अन्य अपडेट के लिए पश्चिम मध्य रेल की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। साथ ही, जिन पात्र अभ्यर्थियों को ई-कॉल लेटर के साथ द्वितीय श्रेणी मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकार जारी किया गया था, वे इसका उपयोग कर यात्रा न करें। परीक्षा स्थगित होने के कारण यह यात्रा पास अब मान्य नहीं है और अमान्य पास से यात्रा करने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी

Next Post

21 दिन जंगल में लापता रही चीता निर्वा मिली, बाड़े में वापस लाई गई

Sat Aug 29 , 2026
श्योपुर:कूनो नेशनल पार्क से करीब 21 दिन पहले लापता हुई दक्षिण अफ्रीकी से लाई गई मादा चीता निर्वा आखिरकार सुरक्षित मिल गई। उसका सैटेलाइट कॉलर काम नहीं कर रहा था जिस कारण सिग्नल मिलना बंद हो गया था। मानसून के दौरान जंगल में उसकी मौजूदगी को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी […]

You May Like