खमहरिया में विधायक ने लगाई जन चौपाल

सिंगरौली: ग्राम पंचायत खमहरिया के विश्वकर्मा चौराहा पर आयोजित जन चौपाल में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
विधायक रामनिवास शाह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जन चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को होगी रिलीज़, नया पोस्टर जारी

Thu Jul 9 , 2026
मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की नई रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है।यह फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने नई रिलीज़ डेट के साथ फिल्म […]

You May Like

Play sound