युवक की सड़ी-गली लाश मिली

जबलपुर : बरगी थाना अंतर्गत ढडियानाला पुल के नीचे रमनपुर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मेें गुरूवार को सड़ी-गली लाश पड़ी मिली। मौत कैसे हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है । मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका भी पता नहीं चल सका है। मृतक के सीने में मां लिखा हुआ है पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।लिस से के मुताबिक गुरूवार को बिहारी लाल झारिया निवासी हुल्की ने सूचना दी कि वह ढडियानाला पुल के नीचे रमनपुर के पास गया था वहीं नाला के नीचे से बदबू आ रही थी.

जाकर देखा तो एक अज्ञात युवक लगभग 25-30 वर्ष मृत मिला। मृतक के सीना में मां लिखा है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है कीड़े लग गये थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है। थानों में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा जिसे बाद आगे की कार्रवाई होगी ।

Next Post

मुडवानी डैम के समीप सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लू लगने की आशंका

Fri Apr 24 , 2026
सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-जयंत मुख्य मार्ग पर मुडवानी डैम से कुछ सौ मीटर पहले शुक्रवार सुबह सड़क किनारे लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे एनसीएल की पेट्रोलिंग में लगे एक गार्ड ने सड़क किनारे शव […]

You May Like

मनोरंजन