
सीहोर. नए तहसील भवन का गुरुवार को विधायक सुदेश राय ने निरीक्षण किया. विधायक सुदेश राय को गुलदस्ता भेंटकर एसडीएम तन्मय वर्मा और तहसीलदार भारत नायक ने स्वागत किया. विधायक सुदेश राय ने अधिकारियों को बेहतर जनसेवा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
नवीन तहसील कार्यालय को लेकर तहसीलदार भारत नायक ने बताया कि आधुनिक तकनीक से भवन को तैयार किया गया है. भवन में राजस्व संबंधित कार्य के संपादन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और तहसील कार्यालय आने वाले किसानों व विशिष्ठजनों के बैठने की व्यवस्थाऐं की गई है. पुराने भवन में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कार्य संपादन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. निरीक्षण करने के उपरांत विधायक सुदेश राय ने कहा कि जन मानस को अच्छा सरल और त्वरित कार्य शेली उपलब्ध कराना ही सरकार का संकल्प है. किसानों को और भी अब अच्छी सुविधाएं मिलेंगी.
