दक्षिण कोरिया के थर्मल पावर प्लांट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

सियोल, 07 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कोरिया के थर्मल पावर प्लांट में सोमवार को आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी।

राजधानी सियोल से लगभग 320 किमी दक्षिण में येओसु स्थित थर्मल पावर प्लांट के एक हिस्से से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:28 बजे (0028 जीएमटी) आग लगी और धुआं निकलने लगा।

इस हिस्से में एक डीसल्फराइजेशन सुविधा केंद्र है, जिसका संचालन 2021 से बंद है और इसे ध्वस्त किया जा रहा है।

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है तथा अग्निशमन अधिकारी दुर्घटना के वास्तविक कारण की जांच कर रहे हैं।

Next Post

कांगो की राजधानी में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई

Mon Apr 7 , 2025
किंशासा, 07 अप्रैल (वार्ता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) की राजधानी किंशासा में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अबतक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उप प्रधानमंत्री तथा आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्री जैक्मेन शबानी ने कहा कि शुक्रवार से शनिवार […]

You May Like

मनोरंजन