शातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर: तिलवारा पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोलू उर्फ अर्पित पटैल ने लम्हेटा बायपास चौराहे पर रोहित सिंह लोधी के साथ मारपीट कर उससे 800 रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए टीआई बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए पुलिस ने केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से लूटे गए 800 रुपये, आईफोन मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास सहित पहले से 9 मामले दर्ज हैं।

Next Post

घर में लगी भीषण आग, आशियाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Wed Sep 16 , 2026
बालाघाट: जिले के तिरोड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम महकेपार में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नारायण कोठेकार के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। घर में रखी गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े […]

You May Like

मनोरंजन