बालाघाट: जिले के तिरोड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम महकेपार में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नारायण कोठेकार के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। घर में रखी गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गए, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हादसे के वक्त घर के अंदर राखीचंद कोठेकार की दो बच्चियां सो रही थीं, जो घने धुएं के कारण बेहोश हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें तुमसर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भंडारा रेफर किया गया। राहत की बात यह है कि अब दोनों बच्चियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Next Post
अखंड व्रत-पूजन, महिलाओं के कीर्तन से गूंजा शिव मंदिर
Wed Sep 16 , 2026
सारनी: हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना की। अखंड व्रत की समाप्ति देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा गया।सारनी क्षेत्र पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर में हरतालिका तीज पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर […]
