जबलपुर। संविधान दिवस पर गुरुवार को कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प दोहराया। मार्च और उसके बाद हुई सभा में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संसदीय परंपराओं और संविधान में दिए गए नागरिक अधिकारों के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। वक्ताओं ने आरक्षण के संरक्षण, महिला अधिकारों और कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।
Next Post
बड़खरा में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की दर्दनाक मौत, 6 घायल
Thu Nov 26 , 2026
सीधी। जिले के चुरहट थानांतर्गत बड़खरा क्षेत्र में बुधवार को ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गये। दो घायलों की हालत गंभीर होने से रीवा अस्पताल रेफर किया गया है। चार अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल […]
