ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई थी विजय सेतुपति की लव स्टोरी

ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई विजय सेतुपति की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची। बचपन के दोस्त की याद में बेटे का नाम सूर्या रखा। संघर्ष के साथ विजय ने अपनी अभिनय का परचम लहराया।

तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता विजय सेतुपति आज 48 साल के हो गए हैं। अपने अभिनय की विविधता और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले विजय का सफर आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था, जब आर्थिक तंगी के चलते उन्हें सीमेंट की फैक्ट्री में काम करना पड़ा था। लेकिन आज वही विजय सेतुपति न सिर्फ भारत, बल्कि चीन जैसे बड़े फिल्म बाजार में भी कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘महाराजा’ ने चीन में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ते हुए ‘दंगल’ के बाद चीन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। 29 नवंबर 2024 को चीन में 40,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई ‘महाराजा’ को वहां की ऑडियंस ने जमकर सराहा।

Next Post

थोक आलू प्याज व्यापारी संघ समिति को राहत

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: तृतीय व्यवहार न्यायाधीश रिशा अहमद कुरैशी की अदालत ने थोक आलू प्याज व्यापारी संघ समिति कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण, मनमोहन नगर, दमोहनाका के अध्यक्ष धनीराम चौबे के हक में राहतकारी आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत मौजूदा कार्यकारिणी के कार्यकाल समाप्ति की तिथि 10 मई 2026 तक दूसरे पक्ष […]

You May Like