भारत पहले जैसा नहीं रहा ,मुहतोड़ जवाब दे रहा है –  मुख्यमंत्री

 

इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रोजगार मेले में भारत-पाकिस्तान संबंधों और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि देश अब पहले जैसा नहीं रहा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति, रणनीति और तकनीकी क्षमता से यह सिद्ध कर दिया है कि हम शांति चाहते है । जरूरत पड़ने पर करारा जवाब देना भी जानते हैं।

 

 

उन्होंने कहा , प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में भारत ने एक नई दिशा प्राप्त की है। मोदी कहते है कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ने की गलती करता है, तो उसे हम छोड़ते नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेनाएं अब पारंपरिक युद्ध पद्धतियों से आगे बढ़कर अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही हैं। इससे दुश्मनों को हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया जा रहा है। दुश्मन ने नापाक इरादे रखे , तो राफेल विमान से आतंकी अड्डे समाप्त किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान की हालात खराब करने का काम किया है।

डॉ. यादव ने भारत की रक्षा नीति की तुलना ‘नए युग के नए भारत’ से करते हुए कहा कि यह वही भारत है जो संयम रखता है, परंतु आवश्यकता होने पर शौर्य और पराक्रम का परिचय देने में पीछे नहीं हटता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है। चाहे वह रक्षा उत्पादन हो, सामरिक नीति हो या वैश्विक कूटनीति। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से कहा कि सरकार और सेनाओं पर विश्वास रखें । मोदी ने देश हित में निर्णय लिया है और मध्यप्रदेश सरकार और जनता आपके साथ है।

Next Post

युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना  सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री

Sun May 11 , 2025
नवभारत न्यूज इंदौर। हमारे राज्य का युवा सक्षम, योग्य और आत्मनिर्भर बने ,यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि रोजगार और स्वरोजगार देकर  समाज और प्रदेश को स्वावलंबी बनाया जाए । इस दिशा में हम तेजी से लगातार आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में हर क्षेत्र में रोजगार सृजन […]

You May Like