किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

झाबुआ. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज 2026’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग द्वारा कृषि लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 29 जनवरी से 15 मार्च तक आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में ट्रैक्टर, द्वितीय में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार में ई-स्कूटी प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में ग्राम घुघरी, तहसील पेटलावद के नरेंद्र पोरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 7 लाख 26 हजार रुपये मूल्य का ट्रैक्टर जीता। ग्राम मदरानी, तहसील मेघनगर के अरुण बारिया को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल तथा ग्राम सामली, तहसील पेटलावद के मोती मेड़ा को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की ई-स्कूटी प्रदान की गई।

विजेताओं ने बताया की ऑनलाइन क्विज में सहभागिता के बाद चयन एवं लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से उनका पुरस्कार के लिए चयन हुआ। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

Next Post

पहचान नशा मुक्ति केंद्र से गए 70 युवकों में 50 से अधिक से संपर्क, बाकी की तलाश जारी

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पहचान नशा मुक्ति केंद्र से गए करीब 70 युवकों में से 50 से अधिक का पता लगा लिया है. पुलिस और एनजीओ की टीमों ने इन युवकों और उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई है. वहीं, अब भी 15 से […]

You May Like

मनोरंजन