मौसम का मिजाज बदला: बादलों का डेरा, सूर्यदेव के दर्शन नहीं

जबलपुर। शहर में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में बादलों की चादर तनी हुई है, जिसके चलते दोपहर के डेढ़ बजने के बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादलों की लुकाछिपी और सूरज न निकलने के कारण दिन में भी शाम जैसा अहसास बना हुआ है। हल्की बूंदाबांदी और उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं ने वातावरण में ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ा दी है। ठंड के इस अचानक बढ़े असर ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

Next Post

जिला अस्पताल में संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप!

Sat Nov 21 , 2026
गुना। जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब क्रिटिकल केयर यूनिट के पास एक लावारिस बैग दिखाई दिया। करीब दो घंटे तक बैग वहीं पड़ा रहा और उसे लेने कोई नहीं पहुंचा। बैग को लेकर अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के परिजनों के बीच […]

You May Like