चंद्रभागा मेन रोड पर गड्ढों से फिर पलटी रिक्शा

इंदौर: बरसात के मौसम में चंद्रभागा मेन रोड हादसों का अड्डा बनती जा रही है। क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें फंसकर आए दिन रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया, जिसे बमुश्किल राहगीरों ने सीधा किया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, बारिश के पानी से गड्ढे अब और खतरनाक हो चुके हैं।

यहां न केवल ई-रिक्शा, बल्कि लोडिंग वाहनों के पलटने की घटनाएं भी हो रही हैं। वार्ड 62 के नागरिकों ने नगर निगम झोन कार्यालय से मांग की है कि इन गड्ढों को तत्काल मुरम और चुरी से भरा जाए, ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। रहवासियों का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते आमजन को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके में स्कूल, दुकानों और रहवासी कॉलोनियों की आवाजाही भी ज्यादा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

Next Post

बस और ट्रक टकराए, 15 घायल

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर:शहर में बुधवार की सुबह रिछाई मोड़ पर एक यात्री बस और ट्रक टकरा गए। बस में सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि तेज बारिश के दौरान यह हादसा हुआ है, जिसमें वाहनों के बीच भ्रामक स्थिति बन […]

You May Like