चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

लाहौर, 18 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की पूर्व संध्या पर उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

फर्ग्यूसन दाहिने पैर में चोट के कारण आठ टीमों के टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल किया गया है।

फर्ग्यूसन के जाने से चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इस सप्ताह की शुरुआत में चोट के कारण टीम को तेज गेंदबाज बेन सियर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गये और उनकी जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम लॉकी के लिए वास्तव में निराश हैं। उन्होंने कहा कि लॉकी गेंदबाजी समूह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और उसके पास कई बड़े टूर्नामेंटों का अनुभव है और हम जानते हैं कि वह किसी अन्य प्रमुख आयोजन में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना उत्सुक था। हम उसके ठीक होने और जल्द ही वापसी करते हैं।”

न्यूजीलैंड 19 फरवरी को लाहौर में टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

 

Next Post

नेतन्याहू ने यूएनआरडब्ल्यूए पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को तत्काल लागू करने का दिया आदेश

Tue Feb 18 , 2025
यरूशलम, 18 फरवरी (वार्ता) इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को तत्काल लागू करने का आदेश दिया है। प्रधान मंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने सोमवार […]

You May Like