हनीमून ट्रेजेडी: शिलांग से राजा रघुवंशी का शव इंदौर लाया गया, पत्नी अब भी लापता

इंदौर। शिलांग में रहस्यमयी हालातों में मारे गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी का पार्थिव शरीर आज विमान से इंदौर लाया गया। जैसे ही शव इंदौर पहुंचा, साकार नगर स्थित उनके निवास पर मातम छा गया। परिवार के लोग और आस-पड़ोस के लोग भारी गम में डूबे हुए हैं, उन्हें सहसा भरोसा नहीं हो रहा कि कल तक जो उनके बीच बैठता उठता था, आज इस अवस्था में उनके सामने है। राजा अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे। जहां दो दिन पहले उनका शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में संदिग्ध हालत में मिला। हैरानी की बात है कि उनकी पत्नी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। शिलांग पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Next Post

बकरीद पर कुर्बानी की जगह के विवाद के मामले का ग्वालियर हाईकोर्ट ने किया खारिज, एसडीआर के पास करें अपील

Wed Jun 4 , 2025
ग्वालियर। विदिशा जिले की हैदरगढ़ पंचायत में बकरीद पर कुर्बानी के लिये अलग जगह की मांग को लेकर दायर याचिका को ग्वालियर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हैदरगढ़ निवासी शेख भूरे मियां ने यह याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने कहा है कि पंचायत के आदेश के खिलाफ सीधे […]

You May Like