वाटर हीटर रॉड में भड़की आग, गैस सिलेंडर में हुआ जबर्दस्त ब्लास्ट

जबलपुर:शहपुरा की रेलवे कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जबर्दस्त धमाके के साथ श्रीवास्तव परिवार के घर पर आग भड़क उठी। गनीमत रही कि हादसा जब घटित हुआ उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था सभी घर के बाहर ठंड में धूप सेंक रहे थे। अग्रि हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान एक कार भी अग्रि हादसे का शिकार हुई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी शहपुरा निवासी बेटू श्रीवास्तव के घर पर उनकी बेटी ने पानी गरम करने वाली रॉड चालू करके घर के बाहर चली गई जिसे वह बंद करना भूल गई। इस दौरान गर्म ज्यादा होने के बाद पानी की रॉड में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। ये आग इतनी तेज थी कि घर रॉड से कुछ ही दूरी पर रखे भरे गैस सिलेंडर तक जा पहुंची जिसके बाद दूसरा जबर्दस्त ब्लास्ट हुआ और फिर भीषण अग्रिकांड में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि जब अग्रिकांड हुआ उस वक्त घर के सदस्य घर के बाहर थे इस कारण कोई भी अग्रि हादसे का शिकार नहीं हो पाया। वहीं घर की बच्ची ने सभी को बताया कि वो वाटर हीटर रॉड के स्विच को चालू करके उसे बंद करना भूल गई थी जिस कारण रॉड में ब्लास्ट हुआ और फिर ये आग सिलेंडर तक जा पहुंची।

Next Post

सुपर-रिच टैक्स के डर से 'किंग ऑफ स्टील' लक्ष्मी मित्तल ने लंदन छोड़ा, भारत के बाद अब दुबई होगा स्टील टाइकून का नया ठिकाना

Mon Nov 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 नवंबर, 2025: भारतीय मूल के स्टील टाइकून अरबपति लक्ष्मी एन मित्तल ने अब ब्रिटेन (UK) छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस बड़े निर्णय के पीछे की मुख्य वजह ब्रिटिश लेबर पार्टी की लीडरशिप वाली सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले सुपर-रिच टैक्स (Super-Rich Tax) की आशंका […]

You May Like