ग्वालियर: आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों के प्रति अमर्यादित भाषा एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने पर उन्हें शासकीय सेवा से मुक्त कर एन.एस.ए. में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में आज 29 नबम्वर को दोपहर 3 बजे अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के निवास पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। 30 नवंबर को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एवं पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर के निवास पर समर्थन मांगते हुए हस्ताक्षर करवाए जाएंगे ।
ब्राह्मण समाज की मांग है कि आई.ए.एस. संतोष वर्मा की अमर्यादित टिप्पणी पर भारतीय प्रशासनिक सेवा समाप्त की जाए। एन एस ए में गिरफ्तार किया जाए। वर्मा की सम्पत्ति की जांच कर आय से अधिक अवैध सम्पत्ति को राजसात किया जाए। संतोष वर्मा को गिरफ्तार करें।हस्ताक्षर अभियान के लिए संयोजक मंडल बीना भारद्वाज, अनीता दीक्षित, अंजू दीक्षित, रचना गौड़, ब्रह्म दत्त शास्त्री, देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित, राजू पंडित को जिम्मेदारी दी गई है। 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे श्रीराम मंदिर पर सकल हिंदू समाज की बैठक होगी और 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा।
