कनाडा में कर्नाटक के आईटी पेशेवर की हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में मारी गोली

बेंगलुरु, 10 फरवरी (वार्ता) कनाडा में टोरंटो शहर के शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में कर्नाटक के एक 37 वर्षीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के पेशेवर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि यह एक ‘लक्षित हमला’ था।

पीड़ित की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला के पास थ्यामागोंडलू गांव का मूल निवासी थी और मौजूदा समय में ग्रेटर टोरंटो एरिया के ब्रैम्पटन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की है। पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार अपराह्न करीब 3:31 बजे रेक्सडेल बुलेवार्ड और राजमार्ग 27 के पास वुडबाइन शॉपिंग सेंटर पार्किंग एरिया में घायल अवस्था में पाया गया।

गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टोरंटो पुलिस सेवा के अधिकारियों ने कुमार को गंभीर हालत में पाया और उसे पास के एक अस्पताल ले गए, जहाँ बाद में उसकी मौत हो गयी। इस वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध एक गाड़ी से मौके से भाग गये। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने इस घटना को एक लक्षित गोलीबारी बताया है, हालांकि मकसद अभी साफ नहीं है।

कुमार पिछले छह साल से कनाडा में एक निजी कंपनी में आईटी पेशेवर के तौर पर काम कर रहा था। वह स्थानीय समुदाय स्थानीय समुदाय समूहों में भी सक्रिय था।

कर्नाटक में उनके परिवार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और भारत सरकार से उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस लाने में मदद की अपील की है। उनके पिता ने कहा कि वह अप्रैल में भारत आने की योजना बना रहा था। कुमार के माता-पिता ने उनसे घर लौटने का आग्रह किया था।

टोरंटो में इस साल की गोलीबारी में यह तीसरी हत्या है। इस घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है जहां हमले के समय खरीदार मौजूद थे। पुलिस जांच जारी रखे हुए है और गवाहों और सबूतों की तलाश कर रही है।

 

 

Next Post

शेयर बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 84200 और निफ्टी 25900 के पार, निवेशकों की हुई चांदी

Tue Feb 10 , 2026
शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई है। वैश्विक संकेतों के चलते सेंसेक्स 84210 और निफ्टी 25922 पर खुला। टेक शेयरों में तेजी और विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में काफी उत्साह है। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है जिससे निवेशकों में […]

You May Like