जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर युवक पर पिस्टल की बट व बेल्ट से हमला कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि आर्यन राव मराठा 20 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े की दुकान में काम करता है.
बीती रात लगभग 9-30 बजे दुर्गा चौक जादव हेल्थ क्लब के पास अपने साथी राजुल सुर्वे के साथ बैठा था तभी अंकित मराठा एवं सोनू पासी आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो अंकित मराठा ने पिस्टल की बट से हमलाकर माथे में चोट चोट पहुॅचा दी, सोनू पासी ने बेल्ट से मारपीट कर उसके सिर एवं पीठ में चोट पहुॅचा दी।
